रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ रॉयल की पहल, 86 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच, जरूरतमंद मरीजों के लिए दिया गया रक्त
रायगढ़। समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ रॉयल ने मानवता और सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हुए 19 जुलाई को शहर के कोतरा रोड स्थित लक्ष्य ब्लड बैंक (डॉ. अरुण केडिया डायग्नोस्टिक सेंटर) में भव्य ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया।
सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक चला शिविर
क्लब अध्यक्ष रोटेरियन संतोष अग्रवाल, प्रोग्राम चेयरमैन रोटेरियन आशीष अरोरा, प्रोग्राम चेयरमैन रोटेरियन डॉ. अरुण केडिया एवं सचिव रोटेरियन अंकित कलानोरिया के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में क्लब सदस्यों के साथ शहर के जागरूक नागरिकों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
रक्तदाताओं ने रक्तदान कर समाज में “रक्तदान महादान” का संदेश दिया। शिविर में रक्तदाताओं के लिए क्लब की ओर से जूस और फलों की विशेष व्यवस्था भी की गई थी।
45 योग्य दानदाताओं ने किया रक्तदान
क्लब अध्यक्ष रोटेरियन संतोष अग्रवाल ने बताया कि शिविर में कुल 86 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई, जिनमें से 45 योग्य दानदाताओं ने रक्तदान किया। एकत्रित सभी 45 यूनिट रक्त लक्ष्य ब्लड बैंक को सौंपा गया, जो जरूरतमंद मरीजों के उपचार और जीवन बचाने में उपयोगी साबित होगा।
उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब का मूल उद्देश्य जनसेवा है। सभी रक्तदाताओं को क्लब की ओर से सम्मान प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
लक्ष्य ब्लड बैंक की टीम का मिला सहयोग
शिविर की सफलता में लक्ष्य ब्लड बैंक की डॉ. सोनल केडिया और उनकी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। क्लब के सदस्यों ने उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
क्लब सदस्यों का रहा सराहनीय योगदान
ब्लड डोनेशन कैंप को सफल बनाने में रोटे. संतोष सिंघल (युग टीएमटी), रोटे. अंकित अग्रवाल (गिरनार रूफिंग), रोटे. आशीष अरोरा, रोटे. डॉ. अरुण केडिया, रोटे. डॉ. मनीष बेरीवाल, रोटे. विजय अग्रवाल, रोटे. आशीष महामिया, रोटे. सुशील रामदास अग्रवाल, रोटे. ओमप्रकाश मोदी, रोटे. संदीप अग्रवाल, रोटे. पंकज गोयल, रोटे. राहुल अग्रवाल सहित क्लब के अनेक सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।
रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ रॉयल की इस मानव सेवा पहल की शहरवासियों ने सराहना करते हुए इसे समाजहित में महत्वपूर्ण कदम बताया।















































