IND vs ENG ODI : लॉर्ड्स वनडे में सर गारफील्ड सोबर्स को दी गई श्रद्धांजलि, खिलाड़ियों ने बांधी काली पट्टी

SHARE:

महान ऑलराउंडर के निधन पर भारत-इंग्लैंड खिलाड़ियों ने रखा एक मिनट का मौन

लंदन। भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में खेले जा रहे तीसरे और निर्णायक वनडे मुकाबले की शुरुआत भावुक माहौल में हुई। मैच शुरू होने से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने अपनी बांह पर काली पट्टी (Black Armband) बांधी और एक मिनट का मौन रखकर वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटर सर गारफील्ड सोबर्स (Sir Garfield Sobers) को श्रद्धांजलि अर्पित की।

89 वर्ष की उम्र में हुआ निधन

सर गारफील्ड सोबर्स का शुक्रवार 17 जुलाई को बारबाडोस स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे और अपने 90वें जन्मदिन से महज 11 दिन दूर थे। उन्हें क्रिकेट इतिहास का सबसे महान ऑलराउंडर खिलाड़ियों में से एक माना जाता है।

उनके निधन की खबर के बाद पूरी क्रिकेट जगत में शोक की लहर दौड़ गई। आईसीसी (ICC) सहित दुनिया भर के पूर्व और वर्तमान क्रिकेटरों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

क्रिकेट इतिहास में अमर है सोबर्स का नाम

सर गारफील्ड सोबर्स ने वर्ष 1954 से 1974 तक वेस्टइंडीज के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला। उन्होंने अपने शानदार करियर में 93 टेस्ट मैच खेले और 57.78 की औसत से 8,032 रन बनाए। इसके अलावा अपनी बेहतरीन गेंदबाजी से उन्होंने 235 विकेट भी हासिल किए।

महान ऑलराउंडर के रूप में बनाई पहचान

सोबर्स बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण तीनों क्षेत्रों में असाधारण क्षमता रखते थे। उनकी प्रतिभा और उपलब्धियों के कारण उन्हें क्रिकेट इतिहास के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडरों में गिना जाता है।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई