Ranbir Kapoor Health Update : आंखों के संक्रमण से जूझ रहे रणबीर कपूर, फिर भी ‘रामायण: पार्ट 1’ ट्रेलर लॉन्च में होंगे शामिल

SHARE:

बेटी राहा से फैला संक्रमण, दिल्ली में मेगा इवेंट से पहले सामने आई बड़ी अपडेट

मुंबई। अभिनेता रणबीर कपूर की तबीयत को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणबीर इन दिनों कंजंक्टिवाइटिस (आंखों के संक्रमण) से जूझ रहे हैं। यह खबर उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ के मेगा ट्रेलर लॉन्च से ठीक पहले सामने आई है। हालांकि स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के बावजूद रणबीर ने कार्यक्रम में शामिल होने का फैसला किया है।

बेटी राहा से पहुंचा संक्रमण

रिपोर्ट्स के अनुसार सबसे पहले रणबीर कपूर की बेटी राहा को आंखों का संक्रमण हुआ था। इसके बाद यह संक्रमण रणबीर तक भी पहुंच गया। हालांकि उनकी स्थिति गंभीर नहीं बताई जा रही है और वे आवश्यक सावधानी बरत रहे हैं।

ट्रेलर लॉन्च इवेंट में निभाएंगे कमिटमेंट

Ranbir Kapoor Health Update के बीच फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ का भव्य ट्रेलर लॉन्च दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा। फिल्म की पूरी टीम इस मेगा इवेंट की तैयारियों में जुटी हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणबीर कपूर संक्रमण के बावजूद कार्यक्रम में शामिल होकर अपना कमिटमेंट निभाएंगे।

ट्रेलर को मिला ‘U’ सर्टिफिकेट

ट्रेलर लॉन्च से पहले सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने फिल्म के ट्रेलर को ‘U’ (यूनिवर्सल) सर्टिफिकेट प्रदान किया है। इससे हर आयु वर्ग के दर्शक ट्रेलर देख सकेंगे।

दो वर्जन में तैयार किया गया ट्रेलर

जानकारी के अनुसार मेकर्स ने ट्रेलर के दो संस्करण सेंसर बोर्ड को भेजे थे। एक ट्रेलर की अवधि 4 मिनट 15 सेकंड, जबकि दूसरा 4 मिनट का है। माना जा रहा है कि छोटा संस्करण सिनेमाघरों में प्रदर्शित किए जाने के लिए तैयार किया गया है।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई