Physics Olympiad 2026 : अंतरराष्ट्रीय भौतिकी ओलंपियाड में भारत के 5 स्वर्ण पदकों पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई

SHARE:

कोलंबिया में भारत की ऐतिहासिक सफलता पर कहा- यह पूरे राष्ट्र के लिए गौरव का स्वर्णिम पल

रायगढ़। छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने कोलंबिया में आयोजित 56वें अंतरराष्ट्रीय भौतिकी ओलंपियाड (International Physics Olympiad 2026) में भारत के पांच स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

भारत के युवाओं ने विश्व मंच पर बढ़ाया देश का गौरव

ओपी चौधरी ने कहा कि कनिष्क जैन, रिद्धेश अनंत बेंडाले, ऋषित गर्ग, श्रेष्ठ सुरैया और स्वरित जोशी ने 4 से 12 जुलाई 2026 तक कोलंबिया के बुकारामांगा में आयोजित प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर न केवल व्यक्तिगत उत्कृष्टता का परिचय दिया, बल्कि विश्व मंच पर भारत का गौरव भी बढ़ाया है। उन्होंने इसे पूरे देश के लिए गर्व का स्वर्णिम क्षण बताया।

विज्ञान और नवाचार में आगे बढ़ रहा भारत

वित्त मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विज्ञान, तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। 90 से अधिक देशों के प्रतिभागियों के बीच भारतीय छात्रों की यह उपलब्धि देश की वैज्ञानिक क्षमता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि यह सफलता राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, स्टार्टअप इंडिया और स्टैंडअप इंडिया जैसे अभियानों की सकारात्मक दिशा को भी दर्शाती है।

युवाओं को विज्ञान और नवाचार से जुड़ने की अपील

ओपी चौधरी ने प्रदेश के युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि ऐसे प्रतिभाशाली छात्र विकसित भारत 2047 के वास्तविक निर्माता हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार विज्ञान शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। अटल टिंकरिंग लैब से लेकर मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना तक विभिन्न योजनाओं के माध्यम से युवाओं को लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है।

मेंटर्स और अभिभावकों को भी दी शुभकामनाएं

वित्त मंत्री ने भारतीय टीम के मेंटर्स, कोच और सभी छात्रों के अभिभावकों को भी बधाई देते हुए कहा कि किसी भी बच्चे की सफलता के पीछे परिवार और शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने विश्वास जताया कि ये युवा भविष्य में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई