Mahtari Vandan Yojana : महतारी वंदन योजना से बदल रही महिलाओं की जिंदगी, बसंती धुर्वे बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल

SHARE:

29वीं किस्त मिलने से घरेलू खर्च में मिली राहत, महिलाओं के सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण का बना मजबूत आधार

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और सामाजिक सम्मान की दिशा में प्रभावी पहल साबित हो रही है। महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से संचालित इस योजना से लाखों महिलाओं को नियमित आर्थिक सहायता मिल रही है। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के विकासखंड गौरेला अंतर्गत ग्राम पंचायत डुमरिया की श्रीमती बसंती धुर्वे इसका प्रेरणादायक उदाहरण हैं।

29वीं किस्त से मिली आर्थिक मजबूती

बसंती धुर्वे ने बताया कि उन्हें महतारी वंदन योजना की 29वीं किस्त की राशि उनके बैंक खाते में प्राप्त हुई है। इस राशि से घरेलू खर्चों के प्रबंधन, दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति और परिवार की जरूरतों को पूरा करने में काफी मदद मिली है। उन्होंने कहा कि नियमित आर्थिक सहायता से अब वे परिवार की जिम्मेदारियों में अधिक आत्मविश्वास के साथ भागीदारी निभा रही हैं।

सम्मान और आत्मनिर्भरता का बना माध्यम

बसंती धुर्वे ने कहा कि महतारी वंदन योजना केवल आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं है, बल्कि महिलाओं को सम्मान, आत्मनिर्भरता और स्वाभिमान के साथ जीवन जीने का अवसर भी दे रही है। योजना से मिलने वाली राशि के कारण महिलाओं की दूसरों पर निर्भरता कम हुई है और वे परिवार के महत्वपूर्ण निर्णयों में भी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।

महिलाओं तक नियमित पहुंच रहा योजना का लाभ

महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रभावी क्रियान्वयन से महतारी वंदन योजना का लाभ प्रदेशभर की लाखों महिलाओं तक नियमित रूप से पहुंच रहा है। यह योजना महिलाओं की आर्थिक भागीदारी बढ़ाने, परिवारों की वित्तीय स्थिति मजबूत करने और समावेशी विकास के लक्ष्य को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

बसंती धुर्वे ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने महिलाओं के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए ऐसी जनकल्याणकारी योजना लागू की है, जिसका लाभ सीधे महिलाओं तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास, सुरक्षा और सम्मान की नई भावना का संचार कर रही है।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई