रायगढ़। राज्य शासन ने रायगढ़ जिले के नगरीय निकायों में एल्डरमैन (मनोनीत पार्षद) की बहुप्रतीक्षित सूची जारी कर दी है। लंबे समय से जारी अटकलों पर विराम लगाते हुए सरकार ने रायगढ़ नगर निगम सहित जिले की नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में विभिन्न नामों पर मुहर लगाई है। सूची जारी होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है।
रायगढ़ नगर निगम में 8 एल्डरमैन नियुक्त
जारी सूची के अनुसार, रायगढ़ नगर पालिक निगम में सर्वाधिक 8 एल्डरमैन नियुक्त किए गए हैं। इनमें ज्ञानेश्वर गौतम, मनोज शर्मा, मनीष गांधी, प्रदीप श्रृंगी, सुनील थवाईत, संजय जगवानी, शशिकांत शर्मा और पप्पु कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
खरसिया नगर पालिका में 5 नामों पर मुहर
खरसिया नगर पालिका परिषद में 5 एल्डरमैन नियुक्त किए गए हैं। इनमें सरिता सहिस, शशिभूषण राठौर, रतन अग्रवाल, संजय अग्रवाल और राकेश धृतलहरे शामिल हैं।
पांच नगर पंचायतों में 3-3 एल्डरमैन नियुक्त
जिले की पांच नगर पंचायतों में भी 3-3 एल्डरमैन मनोनीत किए गए हैं—
धरमजयगढ़ नगर पंचायत
अनिल पाण्डेय, नीरज अग्रवाल, संतोष कुमार सारथी
घरघोड़ा नगर पंचायत
विजय सिन्हा, डोलेप्रसाद पटेल, कुंतिला उरांव
लैलूंगा नगर पंचायत
रमेश पटनायक, दिनेश यादव, नरेश नायक
किरोड़ीमल नगर नगर पंचायत
वाल्मिकी चौहान, राजकिशोर सिंह ठाकुर, अजय कुमार अग्रवाल
पुसौर नगर पंचायत
त्रिनाथ गुप्ता, अभिमन्यु साहू, विकास कुमार होता
संगठन को मजबूती, विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार
एल्डरमैन नियुक्ति की सूची जारी होने के बाद नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया है। माना जा रहा है कि इन नियुक्तियों से स्थानीय स्तर पर संगठन को मजबूती मिलेगी और नगरीय निकायों के विकास कार्यों में तेजी आएगी।















































