घरघोड़ा बायपास में ट्रेलर-ट्रक की जोरदार भिड़ंत, स्टेयरिंग में फंसा चालक; पुलिस ने रेस्क्यू कर पहुंचाया अस्पताल

SHARE:

रायगढ़। जिले के Gharghoda थाना क्षेत्र स्थित बायपास मार्ग पर शुक्रवार सुबह ट्रेलर और ट्रक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक स्टेयरिंग में फंस गया। सूचना मिलते ही पुलिस और 108 एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची और चालक को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

 

मिली जानकारी के अनुसार, एसकेएल कंपनी का एक ट्रेलर बायपास मार्ग से गुजर रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही ट्रक से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहनों के अगले हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में ट्रेलर चालक सुरक्षित बच निकला, लेकिन वह वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

 

कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया चालक

हादसे के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस व एंबुलेंस टीम ने काफी मशक्कत के बाद ट्रक चालक को स्टेयरिंग से बाहर निकाला। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

 

कुछ देर तक लगा जाम

दुर्घटना के कारण बायपास मार्ग पर कुछ समय के लिए लंबा जाम लग गया और सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटवाकर यातायात को जल्द बहाल कराया।

 

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने फरार ट्रेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही हादसे की वजह मानी जा रही है।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई