सेवा, समर्पण और सुशासन के 12 वर्ष : वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने श्री सुगन चंद फरमानिया से की आत्मीय भेंट

SHARE:

विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत वरिष्ठजनों का किया सम्मान, भेंट की रामचरितमानस की प्रति

रायपुर

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सेवा, समर्पण और सुशासन के 12 वर्षों का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ‘विशेष जनसंपर्क अभियान’ के अंतर्गत वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने रायगढ़ के सम्माननीय वरिष्ठ नागरिक श्री सुगन चंद फरमानिया के निवास पहुंचकर उनसे आत्मीय मुलाकात की।

इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री चौधरी ने श्री फरमानिया का शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया तथा उन्हें रामचरितमानस की प्रति भेंट की। उन्होंने वरिष्ठजनों के अनुभव, सामाजिक योगदान एवं मार्गदर्शन को समाज की अमूल्य धरोहर बताते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण तथा जनभागीदारी के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। इसी क्रम में विशेष जनसंपर्क अभियान के माध्यम से समाज के प्रबुद्ध एवं सम्मानित नागरिकों से संवाद स्थापित कर उनके अनुभवों और सुझावों को साझा किया जा रहा है।

श्री सुगन चंद फरमानिया ने इस आत्मीय भेंट एवं सम्मान के लिए वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी का आभार व्यक्त किया तथा जनकल्याण और राष्ट्र निर्माण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई