सक्ती। Narendra Modi द्वारा वर्ष 2019 में शुरू की गई प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। योजना की 23वीं किस्त 20 जून 2026 को जारी की जाएगी, जिससे सक्ती जिले के 85,391 पात्र किसानों के खातों में डीबीटी के माध्यम से करीब 17.08 करोड़ रुपये सीधे हस्तांतरित किए जाएंगे।
22 किस्तों में 17.70 करोड़ रुपये पहुंच चुके किसानों तक
कृषि विभाग के अनुसार, अब तक योजना की 22 किस्तों के माध्यम से जिले के किसानों को 17.70 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी जा चुकी है। इस योजना के तहत पात्र भूमिधारक किसानों को हर वर्ष 6,000 रुपये की सहायता राशि सीधे बैंक खातों में दी जाती है।
20 जून को मनाया जाएगा ‘पीएम किसान उत्सव दिवस’
भारत सरकार ने 20 जून 2026 को पीएम किसान उत्सव दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री का कार्यक्रम Tarakeswar, West Bengal से प्रसारित होगा।
वेबकास्ट के जरिए गांव-गांव तक पहुंचेगा कार्यक्रम
जिले के विकासखंड और ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण वेबकास्ट के माध्यम से किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक किसान इससे जुड़ सकें। प्रशासन ने जनप्रतिनिधियों, किसानों और ग्रामीणों से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।
प्रशासन ने पूरी की तैयारियां
प्रशासन ने बताया कि कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं, ताकि किसान योजना से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकें और इसका अधिकतम लाभ उठा सकें।















































