कोरबा में राखड़ बांध फूटने से बड़ा हादसा: जेसीबी चालक की मौत, 3 लोग घायल

SHARE:

कोरबा जिले के झाबु नवागांव में सीएसईबी का राखड़ बाँध फूटने से जेसीबी चालक की मौत हो गई। वहीं 3 लोगों को बचा लिया गया है।
कोरबा।
 छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के झाबु नवागांव में सीएसईबी का राखड़ बाँध फूट गया। राखड़ के साथ जेसीबी बहने से मलबे में दबकर चालक की मौत हो गई। वहीं 3 लोगों को बचा लिया गया है। जेसीबी चालक और चारो मजदूर राखड़ डेम में कार्य कर रहे थे, उसी दौरान डेम फुट गया। यह घटना दर्री थाना क्षेत्र के ग्राम नवागांव कला की है।

मिली जानकारी के अनुसार, नवागांव कला स्थित राखड़ डेम में मरम्मत और रखरखाव का कार्य चल रहा था। इसी दौरान बांध का एक हिस्सा अचानक भरभरा कर ढह गया। बांध फूटते ही भारी मात्रा में राखड़ और पानी का सैलाब नीचे की ओर बहा, जिसकी चपेट में वहां काम कर रही जेसीबी और मजदूर आ गए।

तीन मजदूरों ने बचाई अपनी जान 
जेसीबी चालक और चार मजदूर उस वक्त काम में जुटे थे। जैसे ही डेम फटा, मौके पर अफरा-तफरी मच गई। तीन मजदूरों ने किसी तरह अपनी जान बचाई और उन्हें ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू किया गया, लेकिन चालक जेसीबी समेत मलबे के नीचे गहरे में दब गया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जांच में जुट गई है।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई