सीबीएसई 10 वीं की बोर्ड परीक्षा में घरघोड़ा की आव्या सिंह ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले का बढ़ाया मान।

SHARE:

रायगढ़। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 10वीं परीक्षा 2026 के घोषित परिणामों में ओपी जिंदल स्कूल, उर्जानगर की होनहार छात्रा आव्या सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन कर दिया है।

आव्या ने हर विषय में उत्कृष्ट अंक अर्जित कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। उन्होंने अंग्रेजी में 92, हिंदी में 96, गणित में 99, विज्ञान में 98 और सामाजिक विज्ञान में 98 अंक हासिल किए। खास बात यह रही कि अतिरिक्त विषय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में उन्होंने शत-प्रतिशत 100 अंक प्राप्त कर एक नई मिसाल पेश की।

घरघोड़ा नगर के प्रतिष्ठित नागरिक एवं सोसायटी प्रबंधक ओमप्रकाश ठाकुर की पुत्री आव्या सिंह की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में गर्व का माहौल है। उन्होंने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण कर यह सिद्ध कर दिया कि मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास से हर लक्ष्य पाया जा सकता है।

आव्या की सफलता से परिवार, विद्यालय और मित्रों में खुशी की लहर दौड़ गई है। विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने उनकी लगन और समर्पण की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। वहीं, उनके पिता ने इस सफलता का श्रेय आव्या की कड़ी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई