मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नए शैक्षणिक सत्र पर विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं, उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

SHARE:

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 16 जून से शुरू हो रहे नए शैक्षणिक सत्र के अवसर पर प्रदेश के विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सभी छात्रों से पूरी लगन, अनुशासन और उत्साह के साथ पढ़ाई करने का आह्वान किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा प्राप्त करने का स्थान नहीं है, बल्कि यह बच्चों के सपनों को आकार देने और उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव रखने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय जाने और मन लगाकर अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने आगे कहा कि आज किया गया परिश्रम और प्राप्त की गई शिक्षा ही भविष्य की सफलता का आधार बनती है। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर आगे बढ़ने की आवश्यकता है, जिससे वे ज्ञान, संस्कार और व्यक्तित्व विकास के माध्यम से प्रदेश और देश के निर्माण में योगदान दे सकें।

मुख्यमंत्री श्री साय ने विश्वास व्यक्त किया कि छत्तीसगढ़ के विद्यार्थी अपनी प्रतिभा, मेहनत और संकल्प के बल पर भविष्य में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगे और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने सभी छात्रों के उज्ज्वल और सफल भविष्य की कामना की।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई