शौर्य चक्र सम्मान पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई, छत्तीसगढ़ पुलिस के वीर अधिकारियों के साहस को बताया प्रेरणादायक

SHARE:

रायपुर। महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा ‘रक्षा अलंकरण समारोह’ में छत्तीसगढ़ पुलिस के इंस्पेक्टर लक्ष्मण केवट और इंस्पेक्टर रामेश्वर प्रसाद देशमुख को शौर्य चक्र से सम्मानित किए जाने पर प्रदेश के वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने दोनों अधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

वित्त मंत्री ने कहा कि यह सम्मान दोनों अधिकारियों के अद्वितीय साहस, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा के प्रति अटूट समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने विषम परिस्थितियों में कर्तव्य पालन करते हुए जिस वीरता और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया है, वह पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय है।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ पुलिस के इन वीर अधिकारियों ने अपने साहसिक कार्यों से न केवल राज्य बल्कि पूरे देश का मान बढ़ाया है। उनका यह सम्मान प्रदेश के युवाओं को राष्ट्रसेवा, अनुशासन और कर्तव्यपरायणता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा।

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने दोनों अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ को उनके शौर्य और समर्पण पर गर्व है।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई