राजधानी के अस्पताल में हंगामा, महिला की मौत पर हत्या का आरोप, जमकर बवाल

SHARE:

रायपुर के नवकार अस्पताल में इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई। जिसके बाद मायके और ससुराल पक्षों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई।रायपुर। छत्तीसगढ़ की रायपुर के नवकार अस्पताल में इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद मायके और ससुराल पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद हालात को काबू में किया।

मिली जानकारी के अनुसार, संतोषी नगर के शिव नगर निवासी यास्मिन ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। जिसे गंभीर हालत में नवकार अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला की मौत की खबर मिलते ही उसके मायके पक्ष के लोग अस्पताल पहुंचे और उन्होंने पति इरशाद व ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए।

परिजनों ने हत्या कर लटकाने का लगाया आरोप 
मृतक महिला के परिजनों का कहना है कि, यास्मिन के साथ मारपीट होती थी और घटना वाले दिन भी विवाद हुआ था। उन्होंने आरोप लगाया कि, हत्या करने के बाद मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फांसी पर लटकाया गया। आरोप-प्रत्यारोप के बीच अस्पताल परिसर में दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि अस्पताल में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद हालात को काबू में किया।

पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान किये दर्ज 
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। घटना के बाद अस्पताल परिसर और आसपास सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई