भिलाई स्टील प्लांट से 250 टन लोहा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड संजय सिंह यूपी से गिरफ्तार

SHARE:

भिलाई/दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट (BSP) से करोड़ों रुपये के लोहा चोरी मामले में दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस संगठित गिरोह के कथित मास्टरमाइंड और फरार ट्रांसपोर्टर संजय सिंह को उसके साथी उपेंद्र ओझा के साथ उत्तर प्रदेश के देवरिया से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।

अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार, जांच में और खुलासों की उम्मीद

इस मामले में इससे पहले ही 8 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। अब मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को उम्मीद है कि इस पूरे नेटवर्क से जुड़े और बड़े खुलासे सामने आएंगे।

कैसे चलता था चोरी का खेल?

पुलिस जांच में सामने आया है कि भिलाई स्टील प्लांट से चोरी किया गया लोहा ट्रकों में लादकर उसके ऊपर फ्लू डस्ट और राख की परत डाल दी जाती थी, ताकि किसी को शक न हो। इसके बाद इसे हथखोज स्थित ए.के. ट्रेडर्स में स्क्रैप के रूप में खपाया जाता था।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने कई ट्रकों में छिपाई गई लोहे की प्लेटें और बीम कटिंग भी बरामद की थीं। मौके से जेसीबी, हाइड्रा और चैन माउंटिंग मशीन सहित भारी वाहन भी जब्त किए गए थे।

4-5 महीनों से चल रहा था संगठित गिरोह

पुलिस के अनुसार यह गिरोह पिछले चार से पांच महीनों से लगातार BSP से स्क्रैप चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। अब तक लगभग 250 टन लोहा जब्त किया जा चुका है।

322 करोड़ के मामले की जांच तेज

पुलिस का कहना है कि यह मामला लगभग 322 करोड़ रुपये की अवैध लोहा चोरी से जुड़ा हो सकता है। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अब पूरे नेटवर्क और अन्य संलिप्त लोगों की भूमिका की गहन जांच की जा रही है।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई