चिट फंड पीड़ितों का आक्रोश: रकम वापसी की मांग को लेकर सांसद को सौंपा ज्ञापन

SHARE:

सक्ती |ठगी पीड़ित परिवारों ने सांसद प्रतिनिधि को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की उठाई मांग
सक्ती – ठगी पीड़ित जमा करता परिवार ने जांजगीर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े को मसानिया कला में ज्ञापन सौंपकर उचित कार्रवाई की मांग की है। ठगी पीड़ित जमा करता परिवार द्वारा सांसद प्रतिनिधि को दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि मोदी की गारंटी के तहत घोषणा पत्र में चिट फंड कंपनियों की रकम वापसी का वादा किया गया था।

डबल इंजन सरकार के बावजूद पहल न होने से पीड़ितों में बढ़ा असंतोष
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि देश में डबल इंजन की सरकार होने के बावजूद अब तक चिट फंड पीड़ितों के लिए कोई ठोस और सकारात्मक पहल नहीं हुई है। इसके चलते चिट फंड कंपनियों में डूबी हुई ग्राहकों की रकम को लेकर लोगों में सरकार के प्रति असंतोष लगातार बढ़ रहा है।

अनियमित जमा योजना पाबंदी अधिनियम 2019 के तहत रकम वापसी की मांग तेज
पीड़ित परिवारों ने मांग की है कि सरकार अनियमित जमा योजना पाबंदी अधिनियम 2019 के तहत रकम वापसी सुनिश्चित करे और इस कानून को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए। उन्होंने चिट फंड कंपनियों का पैसा वापस करने और घोषणा पत्र में किए गए वादों को पूरा करने की बात कही। साथ ही चेतावनी दी कि यदि वादा पूरा नहीं किया जा सकता, तो जिम्मेदार पदाधिकारियों को इस्तीफा देना चाहिए।

पैदल मार्च निकालकर जताया विरोध, बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद
सरकार द्वारा पारित कानून के क्रियान्वयन और ठगी पीड़ितों की डूबी हुई राशि की वापसी की मांग को लेकर पीड़ित परिवारों ने पैदल मार्च निकाला। इसके बाद मसानिया कला सक्ती में जांजगीर सांसद के प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई।

विभिन्न पदाधिकारी और बड़ी संख्या में पीड़ित परिवार रहे शामिल
इस अवसर पर शिवनारायण कर्ष प्रदेश संरक्षक, प्रदेश अध्यक्ष पुरंदर साहू, शिवशंकर निषाद जिलाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष शिवराम कौशिक, रघुबर प्रसाद कर्ष उपाध्यक्ष बम्हनीडीह ब्लॉक, दशरथ साहू अध्यक्ष नवागढ़ ब्लॉक, जिला सचिव सावित्री साहू, दिलीप कुमार साहू, भरतलाल सूर्यवंशी, रोहित बरेठ, प्रहलाद कर्ष सहित बड़ी संख्या में चिट फंड कंपनी के ठगी पीड़ित परिवारों के सदस्य उपस्थित रहे।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई