खनिज उड़नदस्ता की बड़ी कार्रवाई, अवैध परिवहन में 13 वाहन जब्त, थाना में सुपुर्द

SHARE:

सक्ती जिले में रेत और चूना पत्थर के अवैध उत्खनन व परिवहन पर सख्ती से कार्रवाई

सक्ती। कलेक्टर अमृत विकास तोपनों के निर्देशन और खनिज अधिकारी के.के. बंजारे के मार्गदर्शन में खनिज उड़नदस्ता दल द्वारा अवैध खनिज परिवहन, उत्खनन एवं भंडारण पर रोक लगाने के लिए सघन अभियान चलाया गया।

यह कार्रवाई 22 मई 2026 की रात्रि में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में की गई, जिसमें कुल 13 वाहनों को अवैध परिवहन में संलिप्त पाए जाने पर जब्त किया गया।

चंद्रपुर, डभरा और हसौद में पकड़े गए वाहन

निरीक्षण के दौरान चंद्रपुर क्षेत्र में चूना पत्थर का अवैध परिवहन करते हुए 3 हाईवा और 2 ट्रैक्टर पकड़े गए। इन सभी वाहनों को थाना चंद्रपुर के सुपुर्द किया गया।

इसी तरह डभरा क्षेत्र में रेत का अवैध परिवहन करते हुए 5 ट्रैक्टर जब्त किए गए, जिन्हें थाना डभरा में रखा गया है। वहीं हसौद क्षेत्र में 3 ट्रैक्टर रेत का अवैध परिवहन करते पाए गए, जिन्हें थाना हसौद के सुपुर्द किया गया।

13 प्रकरणों पर की गई कार्रवाई

कुल मिलाकर इस अभियान में 13 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। सभी मामलों में छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 एवं खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 के तहत आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

अवैध खनन पर लगातार निगरानी जारी

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई