वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले टॉप-10 भारतीय बल्लेबाज, टॉप-5 में रोहित, युवराज और रैना कोई नहीं

SHARE:

टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने वनडे इंटरनेशनल में भारत की तरफ से सबसे तेज शतक लगाया है. इस लिस्ट के टॉप-5 स्थान से रोहित शर्मा, युवराज सिंह और सुरेश रैना जैसे स्टार बल्लेबाज बाहर हैं.

Top Ten Indian Batsmen With The Fastest Centuries In ODI History: वनडे क्रिकेट के इतिहास में एक से बढ़कर एक भारतीय बल्लेबाज हुए हैं, जिन्होंने अपने बल्ले का जोड़ पूरी दुनिया को दिखाया है. मौजूदा दौर में भी भारत की वनडे टीम में रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल जैसे स्टार खिलाड़ी हैं, जो अपने प्रदर्शन से टीम का दुनिया भर में लोहा मनवा रहे हैं. वनडे क्रिकेट में वैसे तो एक से बढ़कर एक रिकॉर्ड्स बने हैं, लेकिन इस फॉर्मेट में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी की ओर देखा जाए, तो विराट कोहली ने ऐसा कारनामा किया है.

विराट कोहली का ये रिकॉर्ड 13 साल से कायम

वनडे फॉर्मेट में विराट कोहली भारत की तरफ से सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं, जबकि इस लिस्ट के टॉप-5 स्थान से रोहित शर्मा, युवराज सिंह और सुरेश रैना जैसे स्टार बल्लेबाज बाहर हैं. विराट ने साल 2013 में भारत के लिए सबसे तेज कम गेंदों पर वनडे इंटरनेशनल में शतक लगाने के कारनामा किया था और उनका ये रिकॉर्ड 13 साल से कायम है.

वनडे में विराट ने 52 गेंदों में लगाया है शतक 

विराट कोहली ने साल 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जयपुर में महज 52 गेंदों में शतक लगाकर भारत की तरफ से सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए थे. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर विराट कोहली हैं, जिन्हें विराट ने पीछे छोड़ा था. सहवाग ने साल 2009 में न्यूजीलैंड के खिलाफ हैमिल्टन में सिर्फ 60 गेंदों में ये कारनामा किया था. तीसरे नंबर पर भी इस लिस्ट में विराट की मौजूद हैं, जिन्होंने साल 2013 में ही नागपुर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही 61 गेंदों में शतक जड़ा था.

वनडे क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले टॉप-10 भारतीय बल्लेबाज

विराट कोहली – 52 गेंद

वीरेंद्र सहवाग – 60 गेंद 

विराट कोहली – 61 गेंद 

मोहम्मद अजहरुद्दीन – 62 गेंद 

केएल राहुल – 62 गेंद 

रोहित शर्मा – 63 गेंद 

युवराज सिंह – 64 गेंद 

केदार जाधव – 65 गेंद 

सुरेश रैना – 66 गेंद 

वीरेंद्र सहवाग – 66 गेंद 

श्रेयस अय्यर – 67 गेंद 

यूसुफ पठान – 68 गेंद

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई