सक्ती में आबकारी विभाग की कार्रवाई: घर में महुआ शराब बेचते महिला गिरफ्तार, 5.5 लीटर शराब जब्त

SHARE:

मुखबिर की सूचना पर आबकारी टीम ने की छापेमारी

सक्ती। जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग को बड़ी सफलता मिली है। Ashish Uppal के नेतृत्व में गठित टीम ने वार्ड नंबर 10 लवसरा में छापेमारी कर अवैध महुआ शराब बेच रही महिला को गिरफ्तार किया है।


छद्म ग्राहक बनाकर कराई गई शराब की खरीदारी

जानकारी के अनुसार 16 मार्च 2026 को गश्त के दौरान आबकारी टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि उषा सतनामी, पति राजू सतनामी, निवासी वार्ड नंबर 10 लवसरा, अपने घर में महुआ शराब रखकर बिक्री कर रही है। सूचना की पुष्टि के लिए टीम ने पहले एक छद्म खरीदार भेजकर उससे महुआ शराब की खरीदारी कराई। बिक्री की पुष्टि होने के बाद टीम ने तुरंत घर में जांच कार्रवाई की।


घर से 22 पाउच में भरी 5.5 लीटर महुआ शराब बरामद

जांच के दौरान महिला के घर से 22 प्लास्टिक पाउच में भरी कुल 5.5 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। बरामद शराब को जब्त कर आरोपी महिला के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया गया।


आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

आबकारी विभाग ने कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। विभाग का कहना है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

 

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई