राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर युवा संगम का आयोजन, बड़ी संख्या में शामिल हुए युवा
बाराद्वार। Rashtriya Swayamsevak Sangh के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में खंड सक्ती द्वारा नगर पंचायत नया बाराद्वार स्थित मंगल भवन में रविवार को युवा संगम कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के बड़ी संख्या में युवा-युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और समाज व राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका को लेकर विचार साझा किए।
पहले सत्र में समाज निर्माण में युवाओं की भूमिका पर हुआ मार्गदर्शन
कार्यक्रम के प्रथम सत्र के मुख्य वक्ता मोहन मांझी रहे, जबकि इसकी अध्यक्षता जगेश राय ने की। वक्ताओं ने युवाओं को समाज में उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराते हुए “पंच परिवर्तन” के संकल्प के साथ राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति ही समाज और देश के भविष्य को दिशा देने में सबसे बड़ी भूमिका निभाती है।
दूसरे सत्र में पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति बचाने का दिया संदेश
कार्यक्रम के द्वितीय सत्र के मुख्य वक्ता पुष्पेंद्र चंद्रा रहे और इसकी अध्यक्षता अजय यादव ने की। इस सत्र में युवाओं को पर्यावरण संरक्षण के महत्व से अवगत कराते हुए प्रकृति को सुरक्षित रखने का संकल्प दिलाया गया। वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखना आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहद आवश्यक है।
युवाओं से व्यसनमुक्त जीवन और समाज सेवा का आह्वान
कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने युवाओं से व्यसन से दूर रहने, सकारात्मक जीवन मूल्यों को अपनाने और समाज के उत्थान के लिए कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा यदि सही दिशा में अपनी ऊर्जा का उपयोग करें तो राष्ट्र के विकास और सामाजिक परिवर्तन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
बड़ी संख्या में स्वयंसेवक और युवाओं की रही सहभागिता
इस अवसर पर गौरीशंकर राठौर, अरविंद तिवारी, नारायण कुर्रे, गेंद राम मनहर, जितेश शर्मा, आयुष शर्मा, अरुण शर्मा, शरद कुमार श्यामले, जगन्नाथ यादव, गुलशन देवांगन, अजय राजपूत, अमित बरेठ, भरत कर्ष, पंकज संवाडिया, अनिल यादव, रविंद्र खांडे, चंद राम बरेठ, सजन महंत, विष्णु पवार, राजा पवार और सुमित खूंटे सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक और युवा उपस्थित रहे।














































