ऑपरेशन आघात: रायगढ़ पुलिस ने अवैध महुआ शराब पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

रायगढ़, 17 मार्च। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध महुआ शराब के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। पिछले 24 घंटे में तीन थानों—घरघोड़ा, भूपदेवपुर और छाल—में कुल 87 लीटर महुआ शराब जब्त की गई और 5 आरोपी गिरफ्तार किए गए।

घरघोड़ा पुलिस की बड़ी रेड:
कल 16 मार्च को थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव के नेतृत्व में ग्राम छोटे गुमड़ा में रेड की गई। सूचना के अनुसार प्यारी लाल कुर्रे (65 वर्ष) अपने घर के पीछे बाड़ी में अवैध महुआ शराब छिपाकर बिक्री कर रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से 3 जरीकेन (15-15 लीटर क्षमता) में कुल 45 लीटर महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 6,750 रुपये है, जब्त की। आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर रिमांड पर भेजा गया।

छाल पुलिस की कार्रवाई:
थाना छाल पुलिस निरीक्षक नासिर खान के नेतृत्व में ग्राम कटाईपाली-सी बाजार के पास रेड कार्यवाही की। आरोपी समारू कमलवंशी (50 वर्ष) महुआ शराब परिवहन करते पकड़ा गया। उसके कब्जे से 21 लीटर महुआ शराब, कीमती 2,100 रुपये, बरामद की गई। आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2), 59(क) के तहत मामला दर्ज किया गया।

भूपदेवपुर पुलिस की तीन अलग-अलग रेड:
थाना भूपदेवपुर पुलिस उप निरीक्षक संजय नाग के नेतृत्व में तीन अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की।

  • ग्राम बिलासपुर में संतोषी चौहान के कब्जे से 7 लीटर
  • ग्राम किरीतमाल में मालती बाई डनसेना के कब्जे से 7 लीटर
  • श्रवण कुमार लहरे के कब्जे से 7 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई।

अपराधियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2), 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई में कुल 87 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की गई और आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की गई।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों पर रायगढ़ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है और ऐसे अवैध कारोबार में शामिल लोगों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।

 

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई