बिलासपुर में ज्वैलर्स लूट: नकाबपोश बदमाशों ने संचालक पर किया हमला, फायरिंग भी

SHARE:

बिलासपुर (छत्तीसगढ़) – छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में नकाबपोश बदमाशों ने महालक्ष्मी ज्वेलर्स के संचालक संतोष तिवारी को निशाना बनाते हुए बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया। लुटेरों ने कट्टे की नोक पर संचालक से गहनों से भरा बैग और उनकी कार लूट ली, विरोध करने पर फायरिंग और हमला भी किया।

फिल्मी अंदाज में लूटपाट

घटना सरकंडा थाना क्षेत्र के राजकिशोर नगर, महावीर सिटी के पास हुई। जानकारी के अनुसार, अज्ञात नकाबपोशों ने संतोष तिवारी को घेरा और हथियार के भय दिखाकर उनसे मूल्यवान गहनों से भरा बैग छीन लिया। विरोध करने पर उन्होंने फायरिंग की और संचालक के सिर पर वार कर गंभीर चोटें पहुंचाईं।

अद्भुत बात यह रही कि लुटेरे वारदात को अंजाम देने के बाद अपनी वैन और बाइक घटनास्थल पर ही छोड़कर फरार हो गए। घायल संचालक को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

पुलिस की सक्रियता

पुलिस के अनुसार, वारदात पूरी तरह पास के CCTV कैमरों में कैद हो गई। सूचना मिलते ही सरकंडा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पूरे शहर में नाकेबंदी कर दी। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी में जुटी है।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई