“रोहन आत्महत्या कांड” में परिजनों को न्याय दिलाने सर्वसमाज आगे आए – करण चौधरी

SHARE:



रायगढ़। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बंदे अली फातमी कॉलोनी में फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाले युवक रोहन देवांगन के मामले में शहर में शोक की लहर है। इस घटना पर श्याम भक्त करण चौधरी ने मृतक को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके शांतिपूर्ण बैकुंठ गमन की कामना की।

करण चौधरी ने कहा कि इस असीम दुख की घड़ी में पूरा रायगढ़ पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने बताया कि उन्हें इस घटना की जानकारी सोशल मीडिया और स्थानीय समाचार पत्रों के माध्यम से मिली, जिसे पढ़कर उन्हें गहरा दुःख हुआ।

उन्होंने कहा कि यदि यह सत्य है कि रोहन देवांगन ने सट्टा संचालकों और उनके सहयोगियों द्वारा लगातार तकादे और मानसिक दबाव के कारण यह कदम उठाया है, तो इस मामले में निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

करण चौधरी ने शहर के सर्वसमाज, विशेषकर देवांगन समाज से अपील की कि वे एकजुट होकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए आगे आएं। उन्होंने कहा कि जैसे तीन वर्ष पूर्व युवा कारोबारी के आत्महत्या मामले में सर्वसमाज ने एकजुट होकर न्याय की मांग की थी, उसी तरह इस प्रकरण में भी समाज को सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

उन्होंने प्रशासन से मांग की कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तथ्यों की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाई जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई