रायपुर में मनरेगा संशोधन के खिलाफ युवा महापंचायत, राकेश पाण्डेय का शक्ति प्रदर्शन

SHARE:



रायपुर। केंद्र की मोदी सरकार द्वारा मनरेगा कानून में किए गए संशोधनों के विरोध में राजधानी रायपुर में युवा कांग्रेस द्वारा प्रदेश स्तरीय मनरेगा संशोधन संग्राम युवा महापंचायत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेशभर से युवा कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।

रैली निकालकर पहुंचे कार्यकर्ता

कार्यक्रम में शामिल होने के लिए विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। रायपुर के प्रभारी एवं प्रदेश महासचिव राकेश पाण्डेय के नेतृत्व में रायगढ़ शहर, ग्रामीण क्षेत्र और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले से सैकड़ों की संख्या में युवा कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता राजधानी पहुंचे।

राकेश पाण्डेय ने कार्यक्रम से पूर्व लगातार बैठकों के माध्यम से तैयारी की थी। उनकी अगुवाई में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति को राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी

महापंचायत में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय प्रभारी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष, पूर्व उप मुख्यमंत्री, राष्ट्रीय सचिव सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

जिलों से भी मजबूत भागीदारी

रायगढ़ से जिला युवा कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष उस्मान बेग, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला अध्यक्ष शुभम बाजपेई सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई