रायपुर : ट्रैफिक पुलिस की टो-गाड़ी ने स्कूल जा रहे बच्चों को कुचला, एक की मौत, बच्ची गंभीर

SHARE:


रायपुर । राजधानी रायपुर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। छत्तीसगढ़ क्लब के सामने स्कूल जा रहे दो मासूम बच्चों को ट्रैफिक पुलिस की टो-गाड़ी ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा सुबह करीब 8 बजे हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि बच्चा मौके पर ही दम तोड़ बैठा। वहीं घायल बच्ची को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

हादसे के बाद टो-गाड़ी का चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृत बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

पुलिस ने फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा गया।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई