कोंडागांव: पेंशन प्रकरण में रिश्वतखोरी, BEO कार्यालय का बाबू 40 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

SHARE:


कोंडागांव । जिले के मिडिल स्कूल सरपंच पारा, राणापाल में पदस्थ रहे सेवानिवृत्त शिक्षक सोनसिंह यादव (सेवानिवृत्ति तिथि 31 दिसंबर 2025) के पेंशन प्रकरण में रिश्वतखोरी का गंभीर मामला सामने आया है।

पेंशन प्रकरण तैयार कर पेंशन चालू कराने के लिए सोनसिंह यादव लगातार BEO कार्यालय के चक्कर काट रहे थे। इसी दौरान कार्यालय में पदस्थ बाबू सतीश सोढ़ी ने उनसे पेंशन प्रकरण आगे बढ़ाने के एवज में 40 हजार रुपये रिश्वत की मांग की।

रिश्वत की मांग से मानसिक रूप से प्रताड़ित होकर पीड़ित शिक्षक ने मामले की शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) जगदलपुर में दर्ज कराई। शिकायत की जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद ACB ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और छापेमार कार्रवाई करते हुए बाबू सतीश सोढ़ी को 40 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

गौरतलब है कि BEO कार्यालय में यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी इसी कार्यालय में ACB द्वारा दो बार कार्रवाई की जा चुकी है। पूर्व में क्लर्क पंचम लाल देवांगन और जयंती देवांगन पर भी रिश्वतखोरी के आरोप में कार्रवाई हो चुकी है।

लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों ने BEO कार्यालय की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई