बिर्रा में साइबर जागरूकता और यातायात सुरक्षा अभियान आयोजित

SHARE:


बिर्रा । पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में थाना प्रभारी बिर्रा, निरीक्षक जय कुमार साहू के नेतृत्व में बिर्रा पुलिस और ग्राम कोटवार ने आज साप्ताहिक आम बाजार में नागरिकों को साइबर जागरूकता और यातायात सुरक्षा के प्रति संवेदनशील बनाने के लिए विशेष अभियान आयोजित किया।

इस अभियान में आम जनता को डिजिटल सुरक्षा, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के उपायों की जानकारी दी गई। निरीक्षक जय कुमार साहू ने लोगों को फर्जी कॉल, ओटीपी धोखाधड़ी, सोशल मीडिया फ्रॉड और ऑनलाइन लेन-देन में सतर्क रहने की सलाह दी। साथ ही, यातायात नियमों का पालन और सड़क सुरक्षा के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया।

ग्राम कोटवार और पुलिस जवानों ने लोगों से उनके अनुभव साझा कर उन्हें सजग रहने के लिए प्रेरित किया। नागरिकों ने इस पहल की सराहना की और आश्वासन दिया कि वे अब अधिक सतर्क और जिम्मेदार व्यवहार अपनाकर स्वयं और अपने आसपास के लोगों को सुरक्षित रखेंगे।

इस अवसर पर थाना प्रभारी जय कुमार साहू, प्रधान आरक्षक विवेक सिंह, पुलिस जवान, कोटवार और पंचायत पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई