बागेश्वर, 6 फरवरी 2026 : उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में शुक्रवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे पर्वतीय क्षेत्र में हड़कंप मच गया। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.4 मापी गई।
भूकंप का केंद्र कपकोट क्षेत्र में जमीन के भीतर 10 किलोमीटर की गहराई पर था। एनएससी के अनुसार, भूकंप सुबह 07:48:37 बजे आया। झटकों के कारण कई लोग अपने घरों से बाहर निकल आए, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि भूकंप की तीव्रता कम थी और जिले के किसी भी तहसील या गांव से अब तक नुकसान की कोई खबर नहीं मिली है।














































