ऑनलाइन आवेदन के लिए स्पष्ट प्रक्रिया
राज्य शासन ने नाम परिवर्तन हेतु नागरिकों की सुविधा के लिए छत्तीसगढ़ नागरिक नाम परिव
र्तन प्रक्रिया एवं मार्गदर्शिका जारी की है। इसके अनुसार अब नागरिक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज और शुल्क
आवेदकों को लोक सेवा केन्द्र के माध्यम से पोर्टल पर निर्धारित प्रारूप में आवेदन प्रस्तुत करना होगा। इसके साथ आवश्यक दस्तावेज और शुल्क इस प्रकार हैं:
शुल्क: ₹430 (भारतीय स्टेट बैंक की किसी भी शाखा से चालान की मूल प्रति, हेड – 0058, 102 आदि)
सामाजिक प्रमाण: स्थानीय समाचार पत्र में नाम परिवर्तन की सूचना (आवेदन की तारीख से तीन माह से अधिक पुराना नहीं)
गवाह: दो गवाहों के नाम, हस्ताक्षर और पता सहित प्रारूप-2 की मूल प्रति
शपथ पत्र: ₹50 के नॉन-ज्यूडिशियल स्टाम्प पेपर पर प्रारूप-3 में नोटराइज्ड शपथ पत्र
पहचान पत्र और अन्य दस्तावेज: सभी प्रकार के दस्तावेज जिनका उल्लेख शपथ पत्र में किया गया हो
आवेदन की प्रक्रिया और सत्यापन
आवेदन पोर्टल पर प्रस्तुत होने के पश्चात संबंधित तहसीलदार के पोर्टल में प्रेषित होगा।
आवेदक को एआरएन नंबर प्राप्त होगा।
तहसीलदार द्वारा कार्यवाही: 07 कार्य दिवस
अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) द्वारा कार्यवाही: 07 कार्य दिवस
शासकीय मुद्रणालय में अंतिम प्रक्रिया: 15 कार्य दिवस के भीतर
सरल, पारदर्शी और त्वरित प्रक्रिया
इस नई मार्गदर्शिका के माध्यम से नागरिकों के लिए नाम परिवर्तन की प्रक्रिया सरल, पारदर्शी और तेज़ हो जाएगी, जिससे अब उन्हें कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं होगी।















































