केन्द्रीय मूल्यांकन बोर्ड ने मंजूरी दी संशोधन प्रस्तावों को
छत्तीसगढ़ के धमतरी, बलौदाबाजार और गरियाबंद जिलों में आज से नई जमीन गाइडलाइन दरें लागू हो गई हैं। केन्द्रीय मूल्यांकन बोर्ड ने इन जिलों द्वारा भेजे गए संशोधन प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है।
संपत्ति की कीमत तय करने की प्रक्रिया होगी सरल और पारदर्शी
नई दरों के लागू होने से प्रदेश में संपत्ति मूल्य निर्धारण की प्रक्रिया और अधिक पारदर्शी तथा सरल हो जाएगी।
नई दरों की जानकारी उपलब्ध
राज्य शासन के अनुसार, नई दरों की जानकारी जिला पंजीयन कार्यालयों और विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। अन्य जिलों के प्रस्तावों पर भी जल्द निर्णय लिया जाएगा।
बीते 20 नवंबर से जारी थी नई गाइडलाइन प्रक्रिया
गौरतलब है कि राज्य में 20 नवंबर से नई गाइडलाइन दरें लागू की गई थीं। इसके बाद जिला मूल्यांकन समितियों को स्थानीय जरूरत के अनुसार दरों में बदलाव के प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए गए थे।















































