रायपुर। छत्तीसगढ़ में ठंड में धीरे-धीरे कमी, दिन के तापमान में बढ़ोतरी के कारण गर्मी महसूस

SHARE:


छत्तीसगढ़ में अब ठंड का असर धीरे-धीरे कम होने लगा है। मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार, दिन के तापमान में बढ़ोतरी के चलते दोपहर के समय गर्मी महसूस की जा रही है और मौसम शुष्क बना हुआ है।

मौसम विभाग ने बताया कि अगले पांच दिनों तक तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है, जिससे ठंड और अधिक नहीं बढ़ेगी और आमतौर पर सुहावना मौसम बना रहेगा। बीते 24 घंटों में राज्य में सबसे अधिक तापमान रायपुर में 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 9.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई