पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार: एक माह से फरार युवक पुलिस गिरफ्त में, पॉक्सो एक्ट के तहत रिमांड

SHARE:

रायगढ़, 2 फरवरी। पुसौर थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक माह से फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है।

स्कूल आने-जाने के दौरान पीछा और अश्लील इशारे

पीड़िता ने 28 दिसंबर 2025 को थाना पुसौर में दर्ज शिकायत में बताया था कि वह सहेली के साथ स्कूटी से स्कूल आती-जाती थी। इस दौरान मनोज खड़िया नामक युवक लगातार उसका पीछा करता और अश्लील इशारे करता था, जिसे वह अनदेखा करती रही।

बाजार जाते समय हाथ पकड़कर की छेड़छाड़

27 दिसंबर 2025 को जब पीड़िता अपनी सहेली के साथ बाजार जा रही थी, तभी आरोपी ने पास आकर मोबाइल नंबर मांगा। मना करने पर आरोपी ने पीड़िता का बायां हाथ पकड़कर छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी मौके से फरार हो गया।

पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज, मुखबिर तंत्र से मिली सफलता

मामले में थाना पुसौर में अपराध क्रमांक 351/2025 दर्ज कर धारा 75(2), 78(1) भारतीय न्याय संहिता एवं धारा 12 पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। घटना के बाद से आरोपी फरार था। उसकी गिरफ्तारी के लिए थाना प्रभारी रामकिंकर यादव के निर्देशन में मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया।

गांव में दबिश, आरोपी गिरफ्तार

2 फरवरी को आरोपी के अपने गांव में मौजूद होने की सूचना पर पुलिस टीम ने त्वरित दबिश देकर मनोज कुमार खड़िया, पिता स्वर्गीय उत्तम खड़िया, उम्र 20 वर्ष, निवासी पुसौर को हिरासत में लिया। विधिवत कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

एसएसपी का स्पष्ट संदेश—नाबालिगों के मामलों में सख्ती तय

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि नाबालिगों के विरुद्ध अपराधों में कानून के तहत कड़ी सजा का प्रावधान है। ऐसे मामलों में पूर्ण संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि महिला एवं नाबालिगों से जुड़े मामलों में समय सीमा के भीतर गिरफ्तारी और चालान पेश किया जाए।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई