शिव बारात और वरमाला कार्यक्रम को लेकर सक्ती में धार्मिक उत्साह चरम पर

SHARE:

सक्ती शहर में शिव बारात के पावन अवसर पर 15 फरवरी को भव्य धार्मिक आयोजन होने जा रहा है। इस अवसर पर देशभर में अपने सुमधुर और भावपूर्ण भजनों के लिए प्रसिद्ध भजन गायिका शहनाज अख्तर रात्रि 8 बजे से पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम, बुधवारी बाजार ग्राउंड में भजन संध्या प्रस्तुत करेंगी। आयोजकों के अनुसार यह कार्यक्रम सक्ती में पहली बार आयोजित हो रहा है, जिसे लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

रेलवे स्टेशन से निकलेगी शिव बारात, शहर के प्रमुख मार्गों से होगा भ्रमण

शिव बारात आयोजन समिति के अध्यक्ष चिराग अग्रवाल ने जानकारी दी कि शिव बारात 15 फरवरी को शाम 4 बजे रेलवे स्टेशन सक्ती से प्रारंभ होगी। बारात शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होती हुई पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम पहुंचेगी, जहां रात्रि 8 बजे से विधिवत वरमाला कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

भजन संध्या के साथ भंडारा प्रसाद की भी रहेगी व्यवस्था

वरमाला कार्यक्रम के पश्चात प्रसिद्ध भजन गायिका शहनाज अख्तर द्वारा भजन संध्या की प्रस्तुति दी जाएगी। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए भंडारा प्रसाद की भी विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि बड़ी संख्या में आने वाले धर्मप्रेमी सहज रूप से कार्यक्रम में शामिल हो सकें।

पहली बार सक्ती में शहनाज अख्तर का कार्यक्रम, श्रद्धालुओं में भारी उत्साह

आयोजन समिति ने बताया कि सक्तीवासियों को पहली बार शहनाज अख्तर के भजनों को प्रत्यक्ष रूप से सुनने का अवसर मिलेगा। देश की चर्चित भजन गायिकाओं में शामिल शहनाज अख्तर के कार्यक्रम को लेकर शहर और आसपास के क्षेत्रों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

आयोजन समिति की अपील

चिराग अग्रवाल सहित आयोजन समिति के सदस्यों ने समस्त धर्मप्रेमी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शिव बारात, वरमाला कार्यक्रम एवं भजन संध्या को सफल बनाने की अपील की है।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई