सक्ती में गठित हुआ पहला जूनियर लीनेस क्लब ‘अरुणिमा’, बालिका शिक्षा को मिलेगा नया मंच

SHARE:

सक्ती। ऑल इंडिया लीनेस क्लब्स डिस्ट्रिक्ट सीजी-1 के अंतर्गत स्वर्णिम लीनेस क्लब सक्ती द्वारा जिले में प्रथम जूनियर लीनेस क्लब ‘अरुणिमा’ का गठन किया गया। क्लब का गठन अध्यक्ष लीनेस शहनाज बानो के नेतृत्व में तथा प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर लीनेस डॉ. शालू पाहवा (विषय – बालिका शिक्षा) के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में जूनियर पीएसटी को विधिवत शपथ दिलाई गई। यह सक्ती क्लब के लिए गौरव और हर्ष का विषय रहा कि जिले का पहला जूनियर लीनेस क्लब सक्ती से प्रारंभ हुआ। अध्यक्ष लीनेस शहनाज बानो ने जूनियर पीएसटी सदस्यों का परिचय कराते हुए उनके दायित्वों और सामाजिक जिम्मेदारियों की जानकारी दी तथा उन्हें सेवा कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का संचालन सचिव लीनेस निकहत करीम मलिक द्वारा किया गया। पूर्व एरिया ऑफिसर एवं प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर लीनेस डॉ. शालू पाहवा ने
जूनियर अध्यक्ष लीनेस पायल साहू,
जूनियर सचिव लीनेस दीपिका साहू,
जूनियर कोषाध्यक्ष लीनेस रागिनी साहू
सहित सदस्य कुमकुम देवांगन, कीर्ति यादव, आरती साहू, संजना साहू, देविका ठाकुर, वैष्णवी कसेरा, आयुषी कंवर, नंदनी काथे, तरुणा मनहर, रितिका कसेर को पद एवं दायित्वों की जानकारी देते हुए लीनेस सदस्यता की शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण के पश्चात क्लब के सभी वरिष्ठ सदस्यों ने जूनियर पीएसटी को मार्गदर्शन, आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन कोषाध्यक्ष लीनेस प्रिया दूबे द्वारा किया गया।

इस अवसर पर स्कूल की प्राचार्या पीली गबेल, अध्यक्ष लीनेस शहनाज बानो, सचिव लीनेस निकहत करीम मलिक, कोषाध्यक्ष एवं माइक्रो चेयरपर्सन लीनेस प्रिया दूबे, लीनेस लक्ष्मी पांडेय, लीनेस मंजु जायसवाल, लीनेस लता नायक, लीनेस विजया जायसवाल, लीनेस निधि सिंह, लीनेस रामकुवर साहू, चेयरपर्सन लीनेस मीरा देवांगन, माइक्रो चेयरपर्सन लीनेस विनीता जायसवाल, लीनेस कुशल दर्शन, लीनेस प्रभा जायसवाल सहित अन्य लीनेस सदस्य उपस्थित रहे। सभी का सहयोग सराहनीय रहा।

 

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई