ग्राम टायंग में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन, छाया विधायक महेश साहू की उपस्थिति से भक्तिमय हुआ माहौल

SHARE:

टायंग (खरसिया)। ग्राम टायंग में आयोजित पावन श्रीमद्भागवत कथा का वातावरण श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर रहा। इस धार्मिक आयोजन में छाया विधायक महेश साहू की गरिमामय उपस्थिति रही। उन्होंने व्यास पीठ पर विराजमान कथा व्यास पं. पोखराज द्विवेदी से आशीर्वाद प्राप्त कर आयोजन की शोभा बढ़ाई।


कथा व्यास ने जनप्रतिनिधियों की भूमिका को बताया समाज के लिए प्रेरक

कथा व्यास पं. पोखराज द्विवेदी ने अपने प्रवचन में कहा कि महेश साहू धार्मिक और आध्यात्मिक आयोजनों में निरंतर सहभागिता कर समाज में संस्कार, धर्म और संस्कृति के संरक्षण का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी से आयोजनों की गरिमा बढ़ती है और समाज में सकारात्मक संदेश जाता है।


भक्ति, ज्ञान और वैराग्य से जुड़ा जनमानस

इस अवसर पर छाया विधायक महेश साहू ने कथा व्यास की सराहना करते हुए कहा कि पं. द्विवेदी के मुखारविंद से प्रवाहित श्रीमद्भागवत कथा ने श्रद्धालुओं को भक्ति, ज्ञान और वैराग्य के भाव से जोड़ा है। उन्होंने कहा कि कथा व्यास का गहन आध्यात्मिक ज्ञान, सरल शब्दों में दी गई व्याख्या और मधुर वाणी श्रोताओं के हृदय को स्पर्श करती है और समाज को सद्मार्ग की ओर प्रेरित करती है।


आध्यात्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार

महेश साहू ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा जैसे आयोजनों से समाज में संस्कारों का विकास होता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने आयोजन के लिए शुक्लाम्बर पटेल एवं राधिका पटेल को शुभकामनाएं देते हुए सफल आयोजन के लिए बधाई दी।


बड़ी संख्या में श्रद्धालु रहे उपस्थित

कथा के दौरान पूरा वातावरण भक्ति और श्रद्धा से ओत-प्रोत रहा। कार्यक्रम में रघु पटेल, बंधु राम पटेल, धनेश्वर प्रसाद पटेल, केशव यादव, दिलीप पटेल, राधे पटेल, लोचन प्रसाद पटेल, लूतन डनसेना, विजय गवेल, विक्की महंत, नितेश बरेठ सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन और श्रद्धालु उपस्थित रहे।


Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई