मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का ग्राम सालियाटोली आगमन, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने किया भव्य स्वागत

SHARE:

जशपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज विकासखंड कुनकुरी के ग्राम सालियाटोली पहुंचे। उनके आगमन पर हेलीपैड में विधायक श्रीमती गोमती साय, श्री रायमुनी भगत, श्री गुरुपाल भल्ला, पूर्व संसदीय सचिव श्री भरत साय, नगर पालिका अध्यक्ष जशपुर श्री अरविंद भगत, श्री भरत सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, श्री कृष्ण कुमार राय, श्री मुकेश शर्मा, पार्षद श्री अमन शर्मा, श्री सुनील कुमार राय सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने आत्मीय स्वागत किया।

इस अवसर पर आईजी श्री दीपक कुमार झा, कलेक्टर श्री रोहित व्यास तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशिमोहन सिंह सहित प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री के स्वागत में पारंपरिक ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच नर्तक दलों ने उत्साहपूर्ण नृत्य प्रस्तुत किया। लोक सांस्कृतिक प्रस्तुति के साथ मुख्यमंत्री का अभिनंदन करते हुए उन्हें कार्यक्रम स्थल तक ले जाया गया।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई