जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अंबिकापुर के नवनियुक्त अध्यक्ष–उपाध्यक्ष का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

SHARE:

अंबिकापुर। आज दिनांक 19 दिसंबर 2025 को जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित अंबिकापुर के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री राम किशुन सिंह एवं उपाध्यक्ष श्री जगदीश साहू का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर प्रदेश के कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष श्री भारत सिंह सिसोदिया, महामंत्री श्री विनोद हर्ष, श्री अनिल सिंह मेजर सहित भारतीय जनता पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

समारोह में नव नियुक्त पदाधिकारियों को उनके दायित्वों की शपथ दिलाई गई। वक्ताओं ने सहकारी बैंक के सशक्तिकरण, किसानों के हित में बेहतर कार्यप्रणाली तथा क्षेत्र के आर्थिक विकास के लिए मिलकर कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई