CG ACB Action में बड़ी सफलता
छत्तीसगढ़ में CG ACB Action के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो की कार्रवाई लगातार तेज हो रही है। इसी क्रम में बिलासपुर जिले के बोदरी नगर पंचायत कार्यालय में ACB ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य नगर पालिका अधिकारी भारती साहू और कार्यालयीन बाबू सुरेश सीहोरे को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।
नक्शा पास कराने के बदले मांगी गई रिश्वत
ACB बिलासपुर की टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को 12 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। आरोप है कि मकान का नक्शा पास कराने के एवज में यह रकम मांगी गई थी। CG ACB Action के तहत यह कार्रवाई नगर पंचायत कार्यालय में ही की गई।
शिकायत से शुरू हुई ACB की कार्रवाई
एसीबी सूत्रों के अनुसार 12 दिसंबर 2025 को सरकंडा क्षेत्र के नूतन चौक निवासी वेदराम निर्मलकर ने ACB बिलासपुर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि बोदरी स्थित उनकी जमीन पर मकान निर्माण के लिए जमा किए गए नक्शे को पास करने के बदले रिश्वत की मांग की जा रही है।
15 हजार की मांग, 12 हजार में सौदा तय
शिकायतकर्ता ने बताया कि उनसे 20 हजार रुपये का डिमांड ड्राफ्ट और 47,257 रुपये की वैधानिक फीस के अलावा 15 हजार रुपये नकद रिश्वत मांगी गई थी। ACB द्वारा सत्यापन के दौरान CG ACB Action में रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई, जिसके बाद मोलभाव कर 12 हजार रुपये में सौदा तय किया गया।
रंगे हाथ पकड़े गए दोनों आरोपी
तय योजना के अनुसार जैसे ही शिकायतकर्ता ने 12 हजार रुपये बाबू सुरेश सीहोरे को दिए, पहले से तैनात ACB टीम ने दबिश देकर दोनों आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ लिया। रिश्वत की पूरी रकम बरामद कर ली गई।
नगर पंचायत कार्यालय में मचा हड़कंप
ACB की इस अचानक कार्रवाई से नगर पंचायत कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। CG ACB Action के तहत CMO भारती साहू की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर उन्हें भी हिरासत में लिया गया।
भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज
ACB ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है और यह भी खंगाला जा रहा है कि इससे पहले भी इस तरह की अवैध वसूली तो नहीं की गई।














































