गढ़चिरौली में नक्सल अभियान का असर: 82 लाख के इनामी 11 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

SHARE:

रायपुर । छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के सीमावर्ती इलाकों में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान का असर दिख रहा है। बुधवार को महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में 11 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। इन पर कुल 82 लाख रुपये का इनाम था। सभी नक्सलियों ने डीजी रश्मि शुक्ला के सामने आत्मसमर्पण किया और अपने साथ चार हथियार भी जमा कराए। ये सभी लंबे समय से छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर सक्रिय थे।

कांकेर में चार नक्सलियों का समर्पण
इधर छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में भी पुलिस को सफलता मिली है। मदनवाड़ा हमले में शामिल रही एक महिला नक्सली समेत चार नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। साल 2009 का मदनवाड़ा हमला देशभर में सुर्खियों में आया था, जिसमें राजनांदगांव के एसपी विनोद चौबे समेत 29 जवान शहीद हुए थे।

इनामी नक्सलियों की सूची
समर्पण करने वालों में मंजुला उर्फ लक्ष्मी पोटाई शामिल है, जिस पर 5 लाख का इनाम था। काजल उर्फ रजिता, जो कंपनी नंबर 10 की सदस्य थी, उस पर 8 लाख का इनाम घोषित था। इसके अलावा विलास उर्फ चैतु उसेंडी और रामसाय उर्फ लखन, दोनों पर 5-5 लाख का इनाम था।

एसपी का बयान
कांकेर एसपी आई. कल्याण एलिसेला ने बताया कि समर्पण करने वाले नक्सली कई गंभीर घटनाओं में शामिल थे और विभिन्न जिलों में सक्रिय रहे। उन्होंने कहा कि सरकार की पुनर्वास नीति और सुरक्षा बलों के दबाव की वजह से लगातार नक्सली आत्मसमर्पण कर रहे हैं। जिले में अब बहुत कम नक्सली बचे हैं और उनके भी जल्द आत्मसमर्पण की उम्मीद है। पुलिस ने समर्पण करने वाले प्रत्येक नक्सली को 50 हजार रुपये की सहायता राशि दी है।

 

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई