फिल्म अपडेट : ‘3 इडियट्स 2’ की शूटिंग अगले साल शुरू, क्लाइमैक्स हुआ लीक

SHARE:

आमिर खान, करीना कपूर, आर माधवन, शरमन जोशी स्टारर फिल्म ‘3 इडियट्स’ अपने सीक्वल के साथ पर्दे पर धमाका करने के लिए तैयार है। राजकुमार हिरानी की डायरेक्टेड ये फिल्म 15 साल बाद फ्लोर पर आने वाली है। विधु विनोद चोपड़ा भी इस प्रोजेक्ट से जुड़ेंगे और नई कहानी को पिरोकर दर्शकों के सामने पेश करेंगे। इसकी शूटिंग को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है, आइए जानते हैं कि कब शुरू होगा फिल्मांकन।

‘पिंकविला’ ने अपने सोर्स के हवाले से बताया है कि ‘3 इडियट्स’ अपने सीक्वल के साथ वापसी करने जा रही है। इसमें पहले पार्ट के ही किरदार दिखाई देंगे। सोप्स ने बताया है कि इसकी शूटिंग 2006 की दूसरी छमाही यानी जून महीने के बाद से शुरू होगी। साथ ही स्क्रिप्ट तैयार हो गई है और टीम इसके लिए बहुत एक्साइटेड है। दूसरा पार्ट भी पहले की ही तरह मजेदार और इमोशनल होगा।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई