*⏩भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा रायगढ़ जिले में सम्पन्न हुआ* *⏩खरसिया वि.ख. के विद्यालय एवं महाविद्यालयों के विद्यार्थीयों ने सर्वाधिक हिस्सा लिया।*

खरसिया- अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में पूरे देश में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा आयोजित किया गया जिसमें रायगढ़ जिले में विभिन्न परीक्षा केंद्रों में आयोजित हुआ जिसमें विभिन्न विकासखण्ड स्तर पर विद्यालयो एवं महाविद्यालयों परीक्षा में कुल 10376 विद्यार्थी शामिल हुऐ। यह परीक्षा गायत्री परिवार द्वारा प्रति वर्ष विद्यालय एवं महाविद्यालयों स्तर पर आयोजित किया जाता है जहां पांचवी से बारहवीं कक्षा तक वहीं महाविद्यालय में अध्ययनरत सभी कक्षाओं के छात्र छात्राओं के लिए आयोजित की जाती है जिसका मुख्य उद्देश्य छात्र छात्राओं के आत्मविश्वास में वृद्धि, चिंतन, चरित्र, व्यवहार में उत्कृष्टता लाना तथा मानवीय मूल्यों की स्थापना करना है व वैदिक ज्ञान के प्रति उत्सुकता बढ़ा है। यह परीक्षा में शामिल होने वाले राज्य, जिला एवं तहसील स्तर पर प्रवीण्य छात्र छात्राओं को पुरस्कृत भी किया जायेगा। इस परीक्षा को सफलता पूर्वक संपन्न कराने हेतु पूरे रायगढ़ जिले के गायत्री परिवार के निष्ठावान कार्यकर्ता के अर्थक प्रयास से साथ ही विभिन्न स्कूलों एवं महाविद्यालयों के प्रार्चाय शिक्षकों का सहयोग प्रेरणादाई एवं सराहनीय रहा है ।














































