*▪️राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष, खरसिया बस्ती क्रमांक 3 का विजय दशमी, पथ संचलन कार्यक्रम बड़े ही भव्यता के साथ देश भक्ति माहौल में संपन्न हुआ।*




*खरसिया/ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के सौ वर्ष पूर्ण होने पर पूरे उत्साह,अनुशासन और गरिमा के साथ खरसिया नगर के बस्ती क्रमांक 3, श्री खाटू श्याम बाबा बस्ती का विजयादशमी पर्व, शस्त्र पूजन व पथ संचलन कार्यक्रम बहुत ही गरिमामय, देश भक्ति वातावरण में संपन्न हुआ…*
*विश्व की सबसे बड़ी राष्ट्र सेवा संगठन “राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ” (RSS) की शताब्दी वर्ष के पावन अवसर पर जगह जगह चौक चौराहों में विभिन्न सामाजिक संगठनों के द्वारा अपने अपने घरों के सामने रंगोली बनाकर, कलश स्थापना कर, पुरुष, महिलाओं व बच्चों द्वारा पुष्प वर्षा से संचलन का भव्य स्वागत किया गया, जो कि आम जनता व लोगों के बीच देश भक्ति की भावनाओं को व्यक्त कर रहा था।*
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता श्री भय भंजन बेहरा जी (रायगढ़ विभाग कार्यवाह), मुख्य अतिथि डॉ.सत्यम पटेल जी, नगर कार्यवाह अमित चंदवानी जी की गरिमामई उपस्थिति रही। मुख्य वक्ता श्रीभयं भंजन बेहरा जी का सारगर्भित वक्तव्य प्राप्त हुआ, उन्होंने बताया की आज से ठीक सौ वर्ष पूर्व 27 सितंबर 1925 को डॉ केशव हेडगेवार द्वारा संघ की स्थापना की गई थी आज विभिन्न संघर्षों के बीच संघ के गौरवशाली 100 वर्ष पूर्ण हुए। इस अवसर पर हम संघ की शताब्दी वर्ष मना रहे हैं, श्री डागा जी के द्वारा संघ के 100 वर्ष, बौद्धिक विचार, सामाजिक समरसता, पंच परिर्वतन पर उद्बोधन प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर खरसिया नगर बस्ती क्रमांक 3, श्री खाटू श्याम बाबा बस्ती के बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों के द्वारा उत्साहपूर्वक अनुशासन में भारत माता की जय, वन्देमातरम के नारे के साथ पथ संचलन निकाला गया। सभी स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में कदमताल करते हुए पथ संचलन में भाग लिये, स्वयंसेवकों ने पथ संचलन के माध्यम से संघ की संगठित शक्ति और अनुशासन का प्रदर्शन किया।
🙏🙏🙏🚩🚩🚩















































