बेलादुला में घर के बाहर खड़ी बजाज पल्सर में लगी आग, वाहन मालिक ने जताई साजिश की आशंका

SHARE:

रायगढ़। शहर के चक्रधरनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलादुला में घर के बाहर खड़ी एक बजाज पल्सर मोटरसाइकिल जलकर खाक हो गई। वाहन मालिक ने किसी अज्ञात व्यक्ति पर दुर्भावनावश आग लगाने का आरोप लगाते हुए चक्रधरनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उसने पुलिस से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सक्ती जिले के डभरा थाना क्षेत्र के ग्राम कोमो निवासी संजय दास महंत वर्तमान में रायगढ़ के बेलादुला में मनोज पटनायक के मकान में किराये पर रहता है। वह एक निजी संस्थान में कार्यरत है। उसके नाम पर बजाज पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक CG13 AM 4145 पंजीकृत है।

बताया गया है कि घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल आग की चपेट में आकर जल गई। वाहन मालिक ने आशंका जताई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने दुर्भावनावश मोटरसाइकिल में आग लगाई है। इस संबंध में उसने चक्रधरनगर थाने में शिकायत देकर मामले की जांच और दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment