सूडान की सोने की खदान में बड़ा हादसा, सुरंग धंसने से 11 खनिकों की मौत

SHARE:

30 लोग घायल, मलबे में कई के दबे होने की आशंका; बचाव दल लापता लोगों की तलाश में जुटे

सूडान। सूडान में सोने की एक खदान में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। खदान की सुरंग अचानक ढह जाने से 11 खनिकों की मौत की खबर है, जबकि करीब 30 लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

मलबे में दबे लोगों की तलाश जारी

सुरंग के धंसने के बाद कई मजदूरों के मलबे के नीचे फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचकर मलबा हटाने और लापता लोगों की तलाश में जुटे हैं। घायल खनिकों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

एक सप्ताह में दूसरी खदान दुर्घटना

यह हादसा ऐसे समय हुआ है जब सूडान में महज एक सप्ताह के भीतर अनौपचारिक सोने की खदान में सुरंग ढहने की यह दूसरी घटना बताई जा रही है। लगातार हो रही ऐसी दुर्घटनाओं ने खनन क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े किए हैं।

फिलहाल राहत एवं बचाव अभियान जारी है और अधिकारियों की ओर से मृतकों तथा लापता लोगों की संख्या को लेकर आगे की जानकारी का इंतजार है।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment