Bank Holiday: 25 सितंबर से पहले निपटा लें बैंक के जरूरी काम, लगातार 5 दिन प्रभावित हो सकता है कामकाज

SHARE:

26 सितंबर को चौथा शनिवार और 27 सितंबर को रविवार की छुट्टी, 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित हड़ताल का असर संभव

अगर आपका खाता किसी सरकारी बैंक में है और आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है, तो सितंबर के आखिरी सप्ताह की तारीखों पर ध्यान देना जरूरी है। 25 सितंबर 2026 के बाद लगातार कई दिनों तक बैंक शाखाओं में कामकाज प्रभावित होने की संभावना है।

26 सितंबर को चौथे शनिवार की छुट्टी

26 सितंबर 2026 को महीने का चौथा शनिवार है। बैंकिंग नियमों के मुताबिक इस दिन देशभर के बैंक शाखाओं में नियमित कामकाज नहीं होता। इसके अगले दिन यानी 27 सितंबर को रविवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे।

इस तरह शनिवार और रविवार की वजह से लगातार दो दिन बैंक शाखाओं में अवकाश रहेगा।

28 से 30 सितंबर तक हड़ताल का प्रस्ताव

इसके बाद 28, 29 और 30 सितंबर को बैंक कर्मचारियों की प्रस्तावित हड़ताल की वजह से कामकाज प्रभावित होने की बात सामने आई है। यदि हड़ताल तय कार्यक्रम के अनुसार होती है, तो बैंक शाखाओं में लगातार तीन दिन सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।

हालांकि हड़ताल से जुड़ी स्थिति में संगठन, बैंक और सरकार के स्तर पर होने वाले निर्णय के आधार पर बदलाव संभव है।

लगातार 5 दिन प्रभावित हो सकता है बैंकिंग कामकाज

यदि 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल होती है, तो 26 सितंबर से 30 सितंबर तक लगातार पांच दिनों तक बैंक शाखाओं का सामान्य कामकाज प्रभावित हो सकता है। ऐसे में नकद निकासी, चेक से जुड़े काम, बैंक शाखा में दस्तावेज जमा करने या अन्य जरूरी सेवाओं के लिए ग्राहकों को पहले से योजना बनानी चाहिए।

जरूरी काम पहले निपटाना रहेगा सुविधाजनक

जिन ग्राहकों को बैंक शाखा में जाकर कोई जरूरी काम करना है, वे 25 सितंबर तक उसे पूरा करने की योजना बना सकते हैं। साथ ही बैंक की डिजिटल सेवाओं, एटीएम और अन्य उपलब्ध सुविधाओं का इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि किसी विशेष सेवा की उपलब्धता बैंक और तकनीकी स्थिति के अनुसार अलग हो सकती है।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment