छोटे मुड़पार पहुंचकर शोकाकुल परिवार से की मुलाकात, दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित कर व्यक्त की संवेदना
खरसिया। ग्राम छोटे मुड़पार निवासी एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता स्व. योगेन्द्र मनोहर पटैल के दशकर्म कार्यक्रम में खरसिया के छाया विधायक महेश साहू अपने साथियों के साथ शामिल हुए। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा संगठन को मजबूत करने में रहा योगदान
स्व. योगेन्द्र मनोहर पटैल युवा भाजपा नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता कान्हा पटैल के दादा थे। पार्टी से जुड़े लोगों के अनुसार, स्व. पटैल ने ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाई थी। उनके निधन पर क्षेत्र के भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और परिचितों ने शोक व्यक्त किया।
परिवार को संबल देने का दिया संदेश
इस अवसर पर महेश साहू ने कहा कि किसी अपने को खोने का दुःख शब्दों में व्यक्त करना कठिन होता है। ऐसे कठिन समय में परिवार के साथ खड़े रहना और उन्हें संबल देना ही मानवीय संवेदना का परिचय है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए हर संभव सहयोग और संबल की भावना जताई।
उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को सद्गति प्रदान करें और परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति, धैर्य एवं संबल प्रदान करें।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद
दशकर्म कार्यक्रम में योगेन्द्र पांडेय महाराज, नूतन पटैल, शंभू दास महंत, अमित साहू, दिनेश पटैल, हरिओम पटैल, चितावर सिदार, शेखर डनसेना, बृजमोहन पटैल, पदमन पटैल, सुरेश यादव, निरालाल पटैल, सेवक पटेल, नितेश बरेठ, कान्हा पटैल सहित परिवारजन, भाजपा नेता-कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।






























