खरसिया विधानसभा के सभी मंडलों में चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’

SHARE:

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम, मंडल बैठक में कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तय

खरसिया। भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार खरसिया मंडल की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी दिनों में होने वाले पार्टी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने के साथ कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तय की गईं।

बैठक का प्रमुख विषय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर रहा। इस दौरान खरसिया विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडलों में विभिन्न सेवा एवं जनसंपर्क गतिविधियां आयोजित करने की योजना पर चर्चा की गई।

सेवा संकल्प अभियान को लेकर बनी कार्ययोजना

बैठक में अभियान के तहत प्रस्तावित विभिन्न कार्यक्रमों की संरचना पर विस्तार से चर्चा की गई। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपने की रूपरेखा तैयार की गई।

भाजपा की ओर से बताया गया कि अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में जनसेवा और समर्पण के 25 वर्षों के संदेश को आम लोगों तक पहुंचाने के साथ सेवा गतिविधियों में कार्यकर्ताओं और आमजन की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

वरिष्ठ नेताओं ने दिया मार्गदर्शन

मासिक बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता गिरधर गुप्ता और गोपाल शर्मा, नगरपालिका अध्यक्ष कमल गर्ग, छाया विधायक महेश साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रविन्द्र गबेल, नगरपालिका उपाध्यक्ष अवध नारायण सोनी, सतीश अग्रवाल, जिला भाजपा मंत्री गायत्री केशरवानी, वरिष्ठ नेता गिरधारी गबेल, अशोक अग्रवाल एवं विजय शर्मा का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

पदाधिकारी, पार्षद और कार्यकर्ता रहे मौजूद

बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा ने की। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री आनंद अग्रवाल एवं मनीष रावलानी ने किया। बैठक में भाजपा के पदाधिकारी, पार्षद, एल्डरमैन और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment