रायगढ़ के जंगल में हाथियों के दल से बिछड़ा 2 साल का शावक, वन विभाग रख रहा नजर

SHARE:

अकेले इलाके में घूम रहा हाथी का बच्चा, वन अमला दल से मिलाने की कर रहा कोशिश; ग्रामीणों से दूरी बनाए रखने की अपील

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के जंगल क्षेत्र में हाथियों के दल से करीब दो साल का एक शावक बिछड़ गया है। दल से अलग होने के बाद शावक आसपास के क्षेत्र में अकेले घूम रहा है। इसकी जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम लगातार उसकी गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है।

शावक को दल से मिलाने की कोशिश

वन विभाग की टीम शावक की सुरक्षित निगरानी करते हुए उसे वापस हाथियों के दल तक पहुंचाने की कोशिश में जुटी है। विभागीय अमला उसके आसपास की गतिविधियों और हाथियों के संभावित मूवमेंट पर भी नजर रख रहा है।

ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील

वन विभाग ने आसपास के ग्रामीणों से शावक के नजदीक नहीं जाने और उसे किसी तरह परेशान नहीं करने की अपील की है। अधिकारियों के मुताबिक जंगली हाथियों के व्यवहार को देखते हुए लोगों के लिए सुरक्षित दूरी बनाए रखना बेहद जरूरी है।

फिलहाल वन विभाग की टीम शावक की लगातार निगरानी कर रही है और उसे सुरक्षित रूप से उसके दल से मिलाने के प्रयास जारी हैं।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment