आरटीई प्रवेश के लिए 9 सितंबर को होगी लॉटरी

SHARE:

डीएव्ही मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल धरमपुरा और लडुवा में विभिन्न कक्षाओं के लिए चयन प्रक्रिया

कवर्धा, 7 सितम्बर 2026। कबीरधाम जिले में संचालित डीएव्ही मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल धरमपुरा, विकासखंड कवर्धा और डीएव्ही मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल लडुवा, विकासखंड पंडरिया में शिक्षा के अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। प्राप्त आवेदन पत्रों के आधार पर पात्र विद्यार्थियों के चयन के लिए अब लॉटरी प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।

विभिन्न कक्षाओं में प्रवेश के लिए मिले आवेदन

शिक्षा विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों विद्यालयों में आरटीई के तहत नर्सरी, केजी-1, पहली, दूसरी, तीसरी, पांचवीं, छठवीं और आठवीं कक्षा में प्रवेश के लिए आवेदन प्राप्त हुए हैं।

प्राप्त आवेदनों की निर्धारित नियमों एवं पात्रता मानदंडों के अनुसार जांच के बाद पात्र छात्र-छात्राओं का स्कूलवार चयन लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा।

9 सितंबर को होगी लॉटरी

आरटीई प्रवेश के लिए चयन की यह प्रक्रिया 9 सितंबर 2026 को सुबह 11 बजे जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, कबीरधाम के सभा कक्ष में आयोजित की जाएगी।

शिक्षा विभाग के अनुसार लॉटरी निर्धारित समय पर पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई जाएगी। पात्र विद्यार्थियों में से चयन की प्रक्रिया नियमानुसार की जाएगी।

पालक भी रह सकेंगे मौजूद

प्रवेश प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाए रखने के उद्देश्य से विद्यार्थियों के पालकों को भी लॉटरी के दौरान उपस्थित रहने की अनुमति दी गई है। इच्छुक पालक निर्धारित समय पर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचकर चयन प्रक्रिया को प्रत्यक्ष रूप से देख सकते हैं।

आरटीई के तहत होने वाली इस लॉटरी के बाद चयनित विद्यार्थियों के प्रवेश की आगामी प्रक्रिया संबंधित विद्यालयों में निर्धारित नियमों के अनुसार पूरी की जाएगी।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment