तीजा पर्व कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री
बिलासपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आज बिलासपुर आगमन पर एसईसीएल हेलीपैड में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री साय बहतराई स्टेडियम में आयोजित तीजा पर्व कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बिलासपुर पहुंचे थे।
जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया स्वागत
एसईसीएल हेलीपैड पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव सहित विधायक धरमलाल कौशिक, विधायक अमर अग्रवाल, विधायक सुशांत शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी और पाठ्यपुस्तक निगम के अध्यक्ष राजा पांडे ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
इस दौरान संभागायुक्त सुनील जैन, कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसएसपी रजनेश सिंह, जिला भाजपा अध्यक्ष दीपक सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
तीजा पर्व कार्यक्रम में होंगे शामिल
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों में उत्साह देखने को मिला। मुख्यमंत्री साय बहतराई स्टेडियम में आयोजित तीजा पर्व कार्यक्रम में शामिल होकर प्रदेश की महिलाओं के प्रमुख पर्व तीजा के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।






























